मुस्लिम पति की मारपीट से तंग आकर लिया तलाक, फिर धर्म बदलकर हिन्दू लड़के से की शादी...दो महीने बाद मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 12:26 PM (IST)

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सना से सोनम बनी एक शादीशुदा लड़की का शव पंखे से लटकता हुआ पुलिस ने बरामद किया। घटना की सूचना पुलिस वालों ने मृतक के मायके वालों को दी। मृतक की मां और भाई ने लड़की के पति पर हत्या का आरोप लगाया लेकिन पति ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मामला कोर्ट में चल रहा है।

जानें क्या था पूरा मामला?
बता दें कि मुरादाबाद जिले में मुगलपुरा का गोकुलदास मोहल्ला में रहने वाली एक मुस्लिम लड़की सना (22) की शादी उसके घरवालों ने  रेहान से करवाई थी। शादी के बाद पति रेहान सना के साथ बहुत मारपीट करता था। इसी बीच सना का ससुराल के पास ही रहने वाले एक अन्य युवक अजय के साथ अफेयर चल पड़ा। इसी  के चलते सना ने शादी के 2 साल बाद अपने  पति रेहान से तलाक लिया और फिर धर्म बदलकर अजय से शादी कर ली। लेकिन दूसरी शादी को अभी पोने दो महीने ही बाद 9 अगस्त 2022 को सना की लाश पंखे से लटकती हुई मिली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सना की मौत की खबर उसके मायके वालों को दी। सना की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां सन्नो बेगम फूट-फूट कर रोने लगीं। फिर तुरंत अपने बेटे उस्मान को लेकर हरथला पहुंचीं, जहां सना उर्फ सोनम का ससुराल था। सना की मां जब उसके ससुराल पहुंची तो देखा कि पुलिस उसकी बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा रही थी। तभी सन्नो ने कहा कि मेरी बेटी ने खुदकुशी नहीं की। उसकी हत्या की गई है। सना के भाई उस्मान ने भी पुलिस से यही बात कही। दोनों ने सना की हत्या का आरोप उसके पति अजय पर लगाया।

सना की मां ने दूसरे पति अजय पर लगाया हत्या का आरोप
वहीं, सना उर्फ सोनम के पति अजय दिवाकर का कहना था कि ये आरोप गलत हैं। उसने बताया कि पौने 2 महीने पहले ही उसने सना से रचाई थी। शादी के बाद से वह उसकी बुआ के घर पर रह रहे थे। अजय ने आगे कहा कि ''मैं तो पिछले ही दिन अपने घर गया हुआ था। मैं वापस आया तो पता चला कि सना ने दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली है।'' सना के पति की बातें सुनकर पुलिस असमंजस में पड़ गई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने लगी। इसके साथ ही पुलिस ने मृतका के जानकारों से पूछताछ शुरू कर दी।

रेहान से तलाक लेकर की थी अजय से शादी
पूछताछ में सना की मां ने बताया कि साल 2020 में उन्होंने अपनी बेटी की शादी बारसी नगर निवासी सैय्यद रेहान के साथ की थी। रेहान और सना को एक-दूसरे से प्यार हो गया था।शुरुआती दिन तो अच्छे रहे, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से रेहान ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। इसी बीच पास में रहने वाले एक लड़के अजय ने सना को प्रेमजाल में फंसा लिया। जिसके बाद जून 2022 में सना ने रेहान से तलाक ले लिया और अपने घर आकर रहने लगी। इसके बाद एक दिन सब को बिना बताए अजय के साथ चली गई। इसी कड़ी में 18 मई को धर्म बदलकर अपना नाम सना से सोनम रख लिया और फिर अजय से शादी कर ली। इसके बाद उन्हें  9 अगस्त 2022 को अपनी बेटी के खुदकुशी करने की खबर मिली।

क्या कहती है पुलिस?
इस मामले में जानकारी देते हुए CO सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने एक निजी न्यूज़ चैनल को बताया कि इस मामले में सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज हुआ था। परिजनों की तहरीर पर मृतका के पति अजय दिवाकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे तभी हिरासत में ले लिया था। फिलहाल यह केस कोर्ट में चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static