अनोखी पहल: गायत्री मंत्र की मदद से कैदियों को सही राह पर लाने का प्रयास

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 06:58 PM (IST)

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा जिला उप कारागार में कैदियों को आपराधिक प्रवृत्ति का त्याग कर सही रास्ते पर लाने के लिए गायत्री मंत्र बॉक्स स्थापित कराये गए है। कारागार अधीक्षक भोलानाथ मिश्रा ने रविवार को बताया कि हरिद्वार से संचालित आध्यात्मिक संस्था, अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के सहयोग एवं मार्गदर्शन में विभिन्न केंद्रीय एवं उप जेलों में मंत्र बॉक्स स्थापित किए जा रहे हैं इनके माध्यम से सुबह शाम प्रसारित होने वाले गायत्री मंत्र एवं भजन से कैदियों के जीवन मे परिवर्तन लाने का प्रयास किया जाएगा। इसी क्रम में उप जिला कारागार महोबा में विभिन्न स्थानों पर गायत्री मंत्र बॉक्स स्थापित किए गए।       

मिश्रा ने बताया कि कैदियों को संस्था के संस्थापक श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित साहित्य वितरित कर उन्हें गायत्री मंत्र लेखन के लिये प्रेरित किया गया। गायत्री परिवार की पहल से जेल का वातावरण शुद्ध, सात्विक एवं आध्यात्मिक बनेगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा इस मौके पर जेल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गायत्री परिवार की कंचन कंथरिया ने संसार में वैचारिक प्रदूषण से मानव जाति के लिए उतपन्न हो रहे खतरे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोग दिमागी प्रदूषण के कारण आपराधिक प्रवृत्तियों को अपनाने लगे हैं। गायत्री मंत्र बौद्धिक प्रदूषण से मुक्ति दिलकार सही मार्ग पर लाता है।       

कंचन कन्थरिया ने कहा कि जेलों में गायत्री मंत्र गूंजने से कैदियों का वैचारिक परिमार्जन होगा। वे दुष्प्रवृत्तियों से छुटकारा पाकर सत्प्रवत्तियों को अपनाएंगे और अपना आगे का जीवन सुखी मंगलमय बनाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static