Simple हैं, लेकिन Royal दिखेंगी! कम समय में Gorgeous मेहंदी, झटपट बन जाएगा Design, Perfect For Quick Festivals; आपके हाथों पर खूब जचेंगी, सब होंगे इंप्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Aug 05, 2025 - 04:57 PM (IST)

Mehndi Design : त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और भारतीय परंपरा के अनुसार  लगभग हर वर्ग की महिलाएं और लड़कियां मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। मेहंदी बिना महिलाओं का श्रृंगार अधुरा माना जाता है। रक्क्षाबंधन का त्योहार जल्द ही दस्तक देने वाला है और उसके लिए सभी महिलाएं और लड़कियां मेहंदी लगाने के लिए कोई न कोई आर्टिस्ट तो ढूंढ लेंगी, लेकिन मेहंदी डिजाइन को लेकर उन्हें परेशान होना पड़ता है। उन्हें मेहंदी लगवाने से ज्यादा वक्त डिजाइन पंसद करने में लगता है। 

आज हम आपको बताएंगे कुछ बेस्ट मेहंदी के डिजाइन जो इस वक्त मार्केट में सबसे ज्यादा चल रहे हैं। शादी हो, त्योहार हो या कोई भी प्रोग्राम ये मेहंदी डिजाइन आपके ड्रेसिंग सेंस में चार चांद लगा देंगी। यहां दिए गए डिजाइनों से आपको बढ़िया आइडिया मिल सकता है। इन डिजाइनों को घर पर आसानी से लगाया जा सकता है। साथ ही  ये आपकी हथेलियों को भी बेहद आकर्षक बना देंगी। Simple to Stylish Mehndi Designs का यह कलेक्शन खासकर यूपी-बिहार की लड़कियों और महिलाओं में काफी ट्रेंड में है।
 

1. मोर मेहंदी डिजाइन 
यह मेहंदी का डिजाइन कोई लगाए, दुल्हन हो गेस्ट एक विशेष प्रकार की डिजाइन है। ऐसा कोई होगा ही नही जो इस डिजाइन को पसंद न करता हो। इस डिजाइन में मेहंदी पूरे हाथ पर लगती है। इसमें मोर के पंख की डिजाइन होती है और घना होता। मेहंदी का रंग चढ़ने के बाद एक अलग ही आर्कषक दिखता है। 

PunjabKesari

2. ब्राइडल बॉर्डर मेहंदी डिजाइन  
मार्केट में इस डिजाइन को रायल लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।  एक तो यह दिखने में बहुत ज्‍यादा सुंदर लगती है और इसे ब्राइडल टच देना आसान होता है। आप कलाई लेकर बाजुओं तक तरह-तरह की बॉर्डर डिजाइन बना सकती हैं। यह डिजाइन दुल्हन के हाथों में खूबसूरत बंधन की तरह नजर आता है, जिसमें फूल, बेल और छोटे पैटर्न्स को जोड़कर एक सुंदर फ्रेम तैयार किया जाता है।

PunjabKesari

3. गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन 
इस डिजाइन में हथेली पर गोले के बीच खाली जगह और पूरे हाथ पर मेहंदी की शानदार डिजाइन हर किसी को भाता है।  डॉट्स और गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन एक बहुत ही आकर्षक और फ्यूजन लुक देने वाला डिजाइन है, जिसे आसानी से लगया जा सकता है। इसमें छोटे-छोटे गोल पैटर्न्स और डॉट्स होते हैं जो पूरी डिजाइन में एक विशेष तालमेल बैठाते हैं। इस डिजाइन में बहुत अधिक जटिलता नहीं होती है और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

PunjabKesari

4. लव कोटेशन मेहंदी डिजाइन
आजकल की दुल्हनों के बीच लव कोटेशन और हाथों में विशेष संदेश लिखने का चलन भी बढ़ रहा है। शादी की मेहंदी में आप अपने जीवनसाथी के लिए प्यार भरे संदेश, नाम, या फिर कुछ खास बातें लिखवा सकती हैं। इस डिजाइन में आपको मेहंदी के अंदर फाइन और हल्के डॉट्स के साथ सुंदर शब्दों या फिर कोटेशन को जोड़ना होता है।

PunjabKesari

5. ट्रेडिशनल राजस्थानी मेहंदी डिज़ाइन 
किसी भी प्रोग्राम, शादी, उत्सव में अगर आप क्लासिक लुक चाहती हैं तो राजस्थानी मेहंदी डिज़ाइन परफेक्ट चॉइस है। इसमें दुल्हा-दुल्हन के फेस, हाथी, मोर और फूलों के बारीक पैटर्न होते हैं जो हाथों को भव्यता देते हैं।

PunjabKesari

6. अरेबिक स्टाइल फुल हैंड मेहंदी 
आगर आपको  हल्की और बारिक मेहंदी पंसद है तो आपके लिए अरेबिक मेहंदी ब्राइड्स यूज करना चाहिए क्योंकि आजकल यह ट्रेंड में चल रहा है। इसकी खासियत है बोल्ड और घुमावदार पैटर्न, जो हाथों को लंबा और खूबसूरत दिखाते हैं।

PunjabKesari

7.फ्लोरल जाल मेहंदी डिज़ाइन 
सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मेंहंदी डिजाइन है जो फूलों और जाल के सुंदर संयोजन से तैयार यह डिज़ाइन बेहद आकर्षक लगती है। यह न सिर्फ मॉडर्न ब्राइड्स बल्कि ट्रेडिशनल लुक चाहने वाली दुल्हनों के लिए भी परफेक्ट है।

PunjabKesari

8. पोट्रेट ब्राइडल मेहंदी 
आजकल दुल्हनों के बीच अपने प्यार की कहानी या दूल्हा-दुल्हन का स्केच मेहंदी में बनवाने का ट्रेंड है। पोट्रेट मेहंदी डिज़ाइन हाथों को एक पर्सनल टच देता है और हर किसी का ध्यान खींचता है।

PunjabKesari

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static