कानपुर: लॉकडाउन पर प्रशासन हुआ सख्त, उल्लंघन करने वालों पर जमकर भांजी लाठियां

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2020 - 01:53 PM (IST)

कानपुर: देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू है। समस्याओं को देखते हुए सरकार ने कुछ राहत दी थी। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है। इस पर योगी सरकार ने लॉकडाउन में किसी तरह से छूट न देने की हिदायत दी है। प्रशासन भी इसे लेकर सख्त हो गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने एवं बिना काम के सड़कों पर घूमने वालों पर पुलिसवालों ने लाठियां चलाना शरू कर दी है।

बता दें कि कानपुर में जमातियों में कोरोना के पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने मंगलवार से पूरी तरह लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। सुबह चार से 11 बजे तक सब्जी, फल, दूध या अन्य जरूरी खाद्य सामग्री खरीदने के लिए मिलने वाली छूट को खत्म कर दिया है। अब सामान्य रूप से कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकल सकेगा।

DM ने बताया कि सब्जी-फल, दूध या ब्रेड खरीदने के लिए भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। होम डिलीवरी के जरिए ही जरूरी सामग्री की आपूर्ति की जाएगी। सब्जी, फल, दूध व ब्रेड भी डोर-टू-डोर मिलेगा। बिना पास सड़क पर घूमते मिले तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कोरोना के प्रकोप को फैलने से बचाने के लिए यह कदम उठाया है।

DM ने कहा कि घर-घर जाकर ठेले पर सब्जी-फल बेचने वाले या साइकिल पर दूध ले जाने वाले को पास की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा किसी भी मालवाहक वाहन के लिए भी पास की जरूरत नहीं है। नर्वल व बिल्हौर में पूर्व की भांति लॉकडाउन का पालन होगा। मीडिया कवरेज एवं अखबार वितरण को पाबंदी से छूट रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static