लखीमपुर खीरी कांड: अजय मिश्र और बेटे आशीष पर मुकदमा  दर्ज, गवाहों को धमकाने का आरोप

punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 07:41 PM (IST)

लखीमपुर खीरी: यूपी के चर्चित तिकुनिया के मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र 'टेनी' और उनके पुत्र आशीष मिश्र पर गवाहों को धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। SC के आदेश के बाद उन पर कर्रवाई की जा रही है।

आपको बता दें कि पीड़ित बलजिंदर सिंह ने याचिका दायर किया था। जिस पर कोर्ट के आदेश के बाद पढ़ुआ थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 195A, 506 और 120B के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसमें मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा, अजय मिश्रा टेनी, उनके सहयोगी अमनदीप सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।

तिकुनिया कांड के गवाह ने आरोप लगाया है कि 15 और 16 अगस्त 2023 को गवाही न देने के लिए धमकाया गया। डर की वजह से गवाह पलायन कर पंजाब चला गया। गवाह बलजिंदर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्हें अजय टेनी, आशीष मिश्रा, मोनू और अमनदीप सिंह से जान का खतरा है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static