UP में SIR वाले BLO की बल्ले-बल्ले! परिवार के साथ बीच पर डिनर, फ्री मूवी, जंगल सफारी... मिलेगा खास इनाम; जानिए बंपर ऑफर में और क्या-क्या शामिल

punjabkesari.in Saturday, Nov 22, 2025 - 02:32 PM (IST)

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिला प्रशासन ने SIR (मतदाता सूची पुनरीक्षण) के काम में तेजी लाने और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक खास कवायद शुरू की है। अभियान को तेज़ी से बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने BLOs (बूथ लेवल ऑफिसर) को बड़ा प्रोत्साहन दिया है। जिले के प्रत्येक विधानसभा के बेस्ट BLO को कुछ खास इनाम दिए जाएंगे। सर्वाधिक फॉर्म डिजिटाइजेशन करने वाले BLOs को उनके पूरे परिवार के साथ पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी, चूका बीच पर लंच और मुफ्त मूवी दिखाई जाएगी।  

बीएलओ को प्रोत्साहन देने की घोषणा
बता दें कि पीलीभीत में कुल मिलाकर 4 विधानसभा हैं, जिसमें पीलीभीत सदर, पूरनपुर, बीसलपुर और बरखेड़ा शामिल हैं। शुरुआती दौर में तो पीलीभीत में काम कर रहे BLO भी चिंतित थे, मगर अब ये चिंता जोश में बदल गई है। डीएम के ऐलान के बाद BLO और अधिक सक्रिय दिख रहे हैं। वर्तमान समय में SIR अभियान का दूसरा चरण चल रहा है। कुल 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में ये अभियान जोरों-शोरों से चल रहा है।  

 

यह भी पढ़ें : UP में दबंगों की दबंगई! पुलिस के सामने महिलाओं को पटक-पटककर बेरहमी से पीटा, मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही खाकी, Video Viral 

Basti News (विवेक श्रीवास्तव) : बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस के सामने एक युवक महिलाओं को पटक-पटक कर पीटता नजर आ रहा है। युवक को रोकने के बजाए पुलिस मूकदर्शक बन कर वीडियो बना रही है। दरअसल जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने दो महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर और घसीटकर बड़ी बेरहमी से पीटा। पीड़ित महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं... पढ़ें पूरी खबर.... 
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static