फिल्मी दुनिया से दुखद खबर, इंडस्ट्री ने फिर खोया एक चमकता सितारा, क्लासिक फिल्में देने वाली दिग्गज एक्ट्रेस का हुआ निधन
punjabkesari.in Thursday, Oct 16, 2025 - 06:58 PM (IST)

UP Desk : हॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ऑस्कर विनर एक्ट्रेस, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर डायने कीटन (Diane Keaton) का निधन हो गया है। वह 79 साल की थीं। डायने कीटन ने ‘द गॉडफादर’, ‘एनी हॉल’ और ‘मैड मनी’ जैसी क्लासिक फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनके निधन की खबर सामने आते ही हॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया। उनके फैंस और को-स्टार्स सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
पीपल मैग्जीन से दोस्त ने बताया तबीयत थी काफी खराब
डायने कीटन के निधन की खबर सबसे पहले पीपल मैग्जीन ने दी। रिपोर्ट के मुताबिक, डायने का निधन 11 अक्टूबर की सुबह हुआ। परिवार ने इस कठिन समय में प्राइवेसी की अपील की है। डायने कीटन के एक करीबी दोस्त ने पीपल मैग्जीन से बातचीत में बताया कि डायने की तबीयत पिछले कुछ महीनों से काफी खराब चल रही थी। वह अपने आखिरी दिनों में परिवार संग घर में ही रह रही थीं।
लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट ने दी पुष्टि
लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट (LAFD) ने पुष्टि की है कि वे सुबह करीब 8:08 बजे डायने कीटन के घर पहुंचे थे। उन्होंने 79 वर्षीय एक महिला को गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अभी तक मौत की आधिकारिक वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।
संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। फेमस अमेरिकी सिंगर आर एंड बी (R&B) और सोल गायक डी'एंजेलो (D'Angelo) का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और आखिरकार इस बीमारी के आगे वह जिंदगी की जंग हार गए। इतनी कम उम्र में उनका जाना संगीत जगत और उनके परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही प्रशंसक सदमे में आ गए। फैंस अपने प्रिय कलाकार को याद कर भावुक हो रहे हैं.... पढ़ें पूरी खबर...