खुशियां लेकर आया दशहरा, इन राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत, करियर में मिलेगी सफलता; देखिए कहीं इसमें आपकी राशि तो नहीं....

punjabkesari.in Saturday, Oct 04, 2025 - 04:12 PM (IST)

UP Desk : 2 अक्‍टूबर को पूरे देश में दशहरा पर्व मनाया गया। 3 अक्टूबर को बुध का बड़ा राशि परिवर्तन हुआ है। ऐसे में ग्रहों के राजकुमार बुध तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो बुध का यह गोचर तीन राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। इसके बारे में चलिए अब विस्तार से जानते हैं।   

ग्रहों के राजकुमार बदलेंगे चाल
नक्षत्र परिवर्तन, ग्रहों की स्थिति और मुहूर्त की बहुत प्राचीन परंपरा है। जब बुध अपनी राशि (नक्षत्र या राशि) बदलता है, तो उसका प्रभाव आपके जीवन के कई पहलुओं पर देखने को मिलता है। बताय जा रहा है कि तुला राशि में मंगल-बुध की युति बेहद शुभ मानी जा रही है। इन राशि के सप्तम भाव में दोनों ग्रहों की युति बनेगी, जिससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। 

मेष और कर्क राशि वालों की बदलेगी किस्मत
मेष राशि के स्‍वामी ग्रह मंगल हैं और इस राशि के जातकों के लिए मंगल बुध की युति बहुत लाभ देगी। मानसिक तौर पर मजबूती बढ़ने से इस राशि के जातक सही निर्णय ले सकेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी, करियर में सफलता मिलेगी। वहीं कर्क राशि के चौथे भाव में मंगल-बुध की युति बनेगी। इस राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ की प्रबल संभावना रहेगी। आय के नए स्रोतों से धन लाभ होगा।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static