दिल्ली ब्लास्ट: राहुल गांधी ने अशोक, लोकेश के प्रति जताया दुख, कांग्रेस ने कहा- सरकार को 10 करोड़ एक नौकरी देनी चाहिए
punjabkesari.in Wednesday, Nov 12, 2025 - 06:17 PM (IST)
अमरोहा: जिले के अशोक और लोकेश की दिल्ली में हुए भयानक ब्लास्ट में मौत के बाद कांग्रेस नेताओं ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोनों मृतकों के प्रति गहरा दुख जताया और उनके परिवार को सांत्वना दी। मृतक अशोक और लोकेश के घर शोक संवेदना की चिट्ठी भी भेजी गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह और पूर्व प्रदेश सचिव सचिन चौधरी भी अमरोहा पहुंचे। ओमकार सिंह ने कहा कि सरकार को मृतकों के परिवार को 10 करोड़ रुपए और एक नौकरी देने जैसी सहायता प्रदान करनी चाहिए। वहीं सचिन चौधरी ने कहा कि दिल्ली में ब्लास्ट होना सरकार की बड़ी नाकामी है।
अमरोहा के दोनों युवक अशोक और लोकेश की यह दुखद मौत पूरे जिले में शोक की लहर पैदा कर गई है।

