संभल: अस्थाई जेल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 02, 2021 - 04:24 PM (IST)

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बनाई गई की अस्थाई जेल से दो दिन पहले फरार हुए 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने हयातनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हयातनगर इलाके के चंदायन गांव निवासी विचाराधीन कैदी शाने आलम 31 मई को सारंगपुर में स्थित अस्थाई जेल से भाग गया था।

उन्होंने बताया कि हयातनगर पुलिस ने बुधवार को शाने आलम को डिलडावरा चौराहे से आढ़ौल को जाने वाली लिंक मार्ग पर स्थित आम के बाग से गिरफ्तार किया गया। इसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।  उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static