UP में चिलचिलाती धूप, तापमान 45 डिग्री ​​​​​​​के पार

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 04:58 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में और इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है। 

मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के मुताबिक दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में तेज गर्म हवाएं भी चलेंगी जिससे गर्मी बनी रहेगी। दिन में आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा जिससे उमस बनी रहेगी।

बता दें कि, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, बनारस का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 25.4 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static