सनकी देवर ने कुल्हाड़ी से काट कर भाभी को उतारा मौत के घाट, फिर फंदा लगाकर दी जान

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 12:28 PM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर लिलहवां गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सनकी देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद देवर ने पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर मौके पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। आनन फानन में लोगों दोनो को अस्पताल पहुंचाया जहां पर भाभी प्रतिमा यादव (32) पत्नी सतेंद्र यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि किशोरी हालत को गंभीर देखते हुए ट्रमा सेन्टर भेज दिया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।  वहीं आरोपी देवर घटना के बाद कमरे में जाकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है।

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर लिलहवां गांव है। जहां पर  प्रतिमा यादव (32) पत्नी सतेंद्र यादव अपने इकलौते पुत्र प्रांजल के बर्थडे के लिए घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान देवर इनरजीत यादव (22) पुत्र परमहंस यादव से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। गुस्साए देवरा ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद मौके से भाग रहे देवर ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी पर भी हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। दो को पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचा। जहां पर भाभी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर लिलहवां गांव हत्या का मामला स्थानीय पुलिस को मिली। पुलिस घटनास्थल पर मौके पर पहुंची तो घर में झांक कर देखा तो आरोपी देवर फंदे लटका हुआ था। पुलिस ने देवर के शव को उतारा साथ ही मृत भाभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृश्य में मामूली कहा सुनी की बात के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। उसके बावजूद भी मामले में अन्य एंगल से जांच की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static