नवंबर में सरकार ने किए बड़े बदलाव, अब घर बैठे आधार होगा अपडेट,  बैंक खाते को लेकर नया नियम जारी

punjabkesari.in Saturday, Nov 01, 2025 - 02:39 PM (IST)

 यूपी डेस्क: 1 नवंबर यानी इस महीने बैंक खाते और आधार अपडेट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत ये है कि अब आधार से जुड़ी जानकारी को अपडेट कराने के लिए न तो किसी केंद्र की लंबी कतारों में लगना पड़ेगा, न ही बार-बार दस्तावेजों की जांच में परेशानी होगी। 1 नवंबर 2025 से UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार अपडेट की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बना दिया है।

 अब घर बैठे होगा आधार अपडेट
UIDAI के नए नियमों के तहत अब नागरिक नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां घर बैठे ऑनलाइन बदल सकेंगे। पहले यह काम केवल आधार सेवा केंद्र या नामांकन केंद्रों पर ही होता था। अब, नागरिक अपने दस्तावेज़ (जैसे PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या राशन कार्ड) अपलोड करेंगे और सिस्टम उन्हें ऑटो-वेरिफाई कर देगा। इससे समय बचेगा और धोखाधड़ी के मामले भी कम होंगे।

जानिए कितना देना होगा शुल्क

UIDAI ने आधार सेवाओं के लिए नई शुल्क सूची भी जारी की है

 नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए: ₹75

 फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फोटो अपडेट के लिए: ₹125

 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट: फ्री

 ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट (14 जून 2026 तक): फ्री

सेवा केंद्र पर डॉक्यूमेंट अपडेट (14 जून 2026 के बाद): ₹75

 आधार रीप्रिंट (प्रिंटेड कॉपी): ₹40

UIDAI का लक्ष्य — ‘तेज़, सुरक्षित और पेपरलेस प्रक्रिया’

UIDAI का कहना है कि नए बदलावों का मकसद आम नागरिकों को सुविधाजनक, तेज़ और पारदर्शी आधार सेवाएं प्रदान करना है। अब ग्रामीण इलाकों के लोग भी मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से अपना आधार अपडेट कर पाएंगे। UIDAI ने यह भी कहा कि जिन लोगों के आधार 10 साल से अधिक पुराने हैं, वे भी अपनी जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं ताकि उनका डेटा सटीक और नवीनतम बना रहे।

वहीं बैंकिंग सेवाओं को लेकर भी आज से निमय बदल गए है। अब आप अपने बैंक अकाउंट में एक की जगह चार नॉमिनी जोड़ पाएंगे। यह भी तय कर पाएंगे कि चार नॉमिनी में से किसे कितना हिस्सा मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बताया कि इस बदलाव से बैंकिंग क्लेम और उत्तराधिकार की प्रोसेस आसान और पारदर्शी बनेगी। नॉमिनी को कभी भी बदला या रद्द किया जा सकेगा। नॉमिनी वह व्यक्ति होता है जिसे अकाउंट होल्डर नामित करता है, ताकि उसकी मृत्यु पर खाते की राशि या संपत्ति को बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के उसके हवाले किया जा सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static