आगरा में दबंगों का कहर: एक ने फाड़े कपड़े, दूसरे ने बनाया वीडियो...घर में घुसकर महिला से मारपीट, FIR दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2022 - 10:04 PM (IST)

आगरा: ताज नगरी आगरा जिले में खेरागढ़ थाना क्षेत्र में दबंगों द्वारा घर में घुसकर एक महिला के कपड़े फाड़ने और उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो वायरल हो गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर के मुताबिक घटना के समय महिला घर पर अकेली थी, तभी दो आरोपी घर में घुस आए और घटना को अंजाम दिया।

खेरागढ़ थाना के निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिशें जारी है। पुलिस के मुताबिक अबतक यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपियों की घटना को अंजाम देने की मंशा क्या थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static