Mathura News: वृद्धा के साथ बलात्कार व लूट करने वाला ईनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, जिला अस्पताल से चकमा देकर हो गया था फरार

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 10:35 AM (IST)

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृद्धा के साथ बलात्कार व लूट करने वाले ईनामी बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। बदमाश जिला अस्पताल से उपचार के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।  
PunjabKesari
बता दें कि बीती रात्रि दलोता के पास सेही रोड़ पर थाना शेरगढ़ पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस अभिरक्षा से भागे इनामी अपराधी मनोज उर्फ उत्तम को मुठभेड़ गोली लग गई, जिसको अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश पर 50 हजार  का इनाम घोषित था। इस बदमाश ने पिछले सप्ताह महावन क्षेत्र में बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने एक 65 वर्षीय महिला के साथ खेत में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था और उसके साथ लूट भी की थी। महिला के साथ हुई घटना को लेकर ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पुलिस कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इस बदमाश को बीते दिनों मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से यह शातिर चकमा देकर फरार हो गया था।
PunjabKesari
सूत्रों का कहना है कि यह बदमाश महिला के साथ बलात्कार करने की घटनाओं का आदी था। इसके खिलाफ पूर्व समय में भी एक बलात्कार का मुकदमा दर्ज है। बहुत से मामलों में इसके खिलाफ पुलिस थानों में लोगों ने लोक लाज के भय से सूचना भी दर्ज नहीं कराई थी। वहीं एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि शातिर मनोज को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी उसको अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर 50000 का इनाम भी रखा गया था। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर तलाश की थी और 24 घंटे के अन्दर ही पुलिस की गोली का शिकार हो गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static