रात भर चली शादी की रस्में फिर दुल्हन ने उठाया लिया ऐसा कदम कि... दूल्हे का सपना हुआ चकनाचूर

punjabkesari.in Thursday, Nov 20, 2025 - 01:14 PM (IST)

बाराबंकी: शादी से पहले हर किसी के मन में एक-दूसरे के लिए प्यार, सम्मान और खुशहाल भविष्य के सपने होते हैं, लेकिन शादी के दिन ही दिन ही उसकी होने वाली पत्नी किसी और के साथ फरार हो जाय तो उस पर क्या बीतेगी। ऐसा ही एक मामला बाराबंकी जिले से सामने आया है। यहां पर घुंघटेर थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे आई। बारात में हंसी-खुशी चल रही रस्में अचानक दर्दनाक मोड़ ले लेंगी किसी ने सोचा भी नहीं था। रात भर की शादी की रस्में पूरी होने के बाद बुधवार सुबह जब विदाई की तैयारी चल रही थी तभी अचानक सूचना मिली कि दुल्हन पल्लवी घर से लापता है। जिसके बाद बराती घराती में हड़कम मच गया।

दुल्हा बोला- खेत गिरवी रखकर शादी के लिए जुटाए थे रूपए
जानकारी के मुताबिक दूल्हा सुनील इंटर पास है और वह दो भाई हैं और वह बड़ा है। दुल्हन पल्लवी कक्षा आठ तक पढ़ी थी। सुनील के पास कुल तीन बीघा जमीन थी जिसे उसने शादी के लिए 1 लाख 60 हजार रुपये में गिरवी रख दिया था। इसी पैसे से उसने दुल्हन के लिए जेवर खरीदे थे। बारात में सुनील 11 गाड़ियां किराए पर लाया था और करीब 90 बाराती विवाह में शामिल हुए थे। यहाँ अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशियों को सजाकर आया सुनील नहीं जानता था कि विदाई से पहले ही उसकी दुनिया उजड़ जाएगी। जब यह खबर बारातियों तक पहुंची तो दूल्हा सुनील और उसका परिवार सदमे में आ गया।

घटना की जानकारी बारातियों डायल 112 को दी
जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो वहां अफरा-तफरी मच गई। तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटों तक तलाश पूछताछ और जांच की। मगर दोपहर तक भी दुल्हन का कोई पता नहीं चल सका। आखिरकार दूल्हा सुनील और उसके पिता ने बाराबंकी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिश्तेदारों दूल्हने की खोजबीन की शुरू
सुनील ने बताया कि वह शादी को लेकर बेहद उत्साहित था। उसने हाथों पर मेहंदी में दुल्हन पल्लवी का नाम लिखवाया था। लेकिन विदाई की घड़ी से ठीक पहले दुल्हन के अचानक गायब हो जाने से उसकी सारी खुशियां पलभर में मिट्टी में मिल गईं। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन की लेकिन पल्लवी का कोई सुराग नहीं मिला। इस घटना के बाद दुल्हा बेहद निराश हो गया है। उन्होंने लड़की पक्ष पर धोखा देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static