वाह रे यूपी पुलिसः शराब के नशे में दो सिपाहियों ने की महिला सिपाही से छेड़खानी, विरोध पर पीटा, पीड़िता की शिकायत पर हुआ ये...

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 11:40 AM (IST)

रामपुर: बहन-बेटियों की सुरक्षा में मुस्तैद यूपी पुलिस ही अगर उनके साथ छेड़खानी करे तो फिर महिलाओं का भगवान ही मालिक है। एसा ही एक शर्मनाक मामला प्रदेश के रामपुर जिले से सामने आया है। जहां शराब के नशे में दो सिपाहियों ने महिला सिपाही से छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

PunjabKesari

जानिए क्या है पूरा मामला?
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से जुड़ा है। यहां रहने वाली महिला सिपाही, महिला अस्पताल में तैनात है। उसके मकान में चार माह से पुलिस लाइन में तैनात गरर्वित चौधरी और ललित यादव किराए पर रह रहे हैं। 28 फरवरी की रात दोनों सिपाहियों ने शराब पीकर शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर महिला सिपाही आ गई। उसने शोर मचाने का विरोध किया तो आरोपियों ने छेड़खानी करते हुए डंडे से महिला सिपाही की पिटाई कर दी। महिला को जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने महिला सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari
आए दिन शराब के नशे में दागदार हो रही खाकी
जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाने वाली खाकी आए दिन किसी ने किसी मामले को लेकर चर्चाओं में रहती है। कई दिन से शराब पीकर उत्पात मचाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। करीब एक माह पहले शराब के नशे में एक सिपाही नाली में गिर गया था। लोगों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया था। बाद में उसे निलंबित कर दिया था। कुछ दिन पहले राधा रोड पर एक सिपाही ने शराब के नशे में बाइक को सड़क के बीच खड़ी करके गाली बक रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद उसे भी एसपी ने निलंबित कर दिया था। कुछ माह पहले एक सिपाही ने शराब के नशे में पत्नी पर तमंचा तान दिया था। उस पर भी मुकदमा लिखा गया था। अब शराब के नशे में दो सिपाहियों ने अपने ही विभाग की महिला सिपाही से छेड़खानी करते हुए उसको पीट दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static