UP में भीषण सड़क हादसा, बरात से लौट रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर हुई चकनाचूर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 03:52 PM (IST)

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार देर रात बरियारपुर थाना क्षेत्र के महुआनी-सोनू घाट मार्ग पर उस वक्त हुई जब टोला जेठहंसी के निवासी अतुल पांडेय उर्फ प्रिंस पांडेय (28) और खुखुंदू निवासी आकाश पाल (19) एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे तभी उनकी क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

उसने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बरियारपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि अतुल पांडेय बैकुंठपुर में कपड़ों का कारोबार करता था जबकि आकाश पाल उसकी दुकान में कर्मचारी के रूप में काम करता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें : UP में पुलिसिंग होगी हाईटेक! पुलिस ढांचे को मिलेगा बूस्ट....  बनेंगे 7 नए थाने, आवासीय टावर, पुलिसकर्मियों के लिए नई सुविधाएं 

Ghaziabad News : गाजियाबाद में पुलिसिंग को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में थानों के आधुनिकीकरण के तहत शहर में सात नए पुलिस थानों की इमारतों का निर्माण किया जाएगा। इनमें से चार थानों की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू भी हो चुका है। बुधवार को Wave City थाने की नई इमारत का शिलान्यास पुलिस आयुक्त J. Ravinder Gaud करेंगे। यह नई बिल्डिंग उसी स्थान पर बनाई जाएगी, जहां वर्तमान में वेव सिटी थाना संचालित हो रहा है... पढ़ें पूरी खबर .... 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static