UP: सरकारी कार्यालयों की जांच में गैरहाजिर मिले 58 कर्मचारी, एक दिन का कटेगा वेतन

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 06:01 PM (IST)

बस्ती: जिले में शुक्रवार को जिला मुख्यालय के कई सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान विभिन्न विभागों में 58 कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गायब मिले हैं।
PunjabKesari
जिला अधिकारी आशुतोष निरंजन ने यहां बताया है कि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए किए गए औचक जांच में 58 कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गायब पाए गए हैं। कलेक्ट्रेट कार्यालय से 28 कर्मचारी इसमें 15 कर्मचारी संयुक्त कार्यालय से और 13 कर्मचारी नजारत के ड्यूटी के समय गायब पाए गए हैं। कार्यालय अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग में 9 कर्मचारी, कार्यालय अधिशासी अभियंता नलकूप खंड के कार्यालय में 8 कर्मचारी, कार्यालय लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड में 6 कर्मचारी, कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी में 7 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। 

निरंजन ने बताया है कि ड्यूटी के समय कार्यालय से बिना कारण गायब रहने वाले सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इसके साथ ही अनुपस्थिति के कारण का स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static