UP DGP देवेंद्र सिंह चौहान का बड़ा फैसला, आगामी त्योहारों को देखते पुलिसकर्मियों की छुट्टियां की रद्द

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 05:25 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वो अपने क्षेत्रों में दुर्गा पूजा दशहरा,दीपावली,छठ पूजा को लेकर सतर्कता रहे जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी पर विचार किया जाएगा।

PunjabKesari

बता दें कि माह में दुर्गाष्टमी, दशहरा, शरद पूर्णिमा, दिवाली, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, अहोई अष्टमी व्रत, छठ पूजा के साथ-साथ कार्तिक मास का आरंभ हो रहा है।

अक्टूबर 2022 व्रत त्योहार में त्योहारों की है लिस्ट 

03 अक्टूबर 2022, सोमवार- दुर्गा अष्टमी या महाष्टमी, कन्या पूजन, हवन

04 अक्टूबर 2022, मंगलवार: महा नवमी, नवरात्रि पारण

05 अक्टूबर बुधवार: विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा, रावण पुतला दहन

09 अक्टूबर 2022, रविवार- शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा

13 अक्टूबर 2022, गुरुवार- करवा चौथ व्रत

17 अक्टूबर 2022, सोमवार- अहोई अष्टमी व्रत

23 अक्टूबर 2022, रविवार- धनतेरस, मासिक शिवरात्रि

24 अक्टूबर 2022, सोमवार- दिवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी

25 अक्टूबर 2022, मंगलवार- सूर्य ग्रहण

26 अक्टूबर 2022, बुधवार- गोवर्धन पूजा, भाई दूज, भैया दूज

30 अक्टूबर 2022, रविवार- छठ पूजा

13 अक्टूबर को चौथ का पर्व 

23 अक्टूबर को धनतेरस का पर्व
 
24 अक्टूबर को दिवाली का पर्व है

 इन सब त्योहारों को देखते हुए सभी उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static