UP Lok Sabha Elections 2024: यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, राजनाथ-राहुल सहित इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

punjabkesari.in Monday, May 20, 2024 - 07:43 AM (IST)

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने के मुताबिक इस चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीटें के लिए वोट डाले जा रहे है। जिसमें 10 सीटें सामान्य श्रेणी की और चार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

14 लोकसभा सीटों के अलावा, लखनऊ पूर्व विधानसभा के लिए हो रहा उपचुनाव
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 लोकसभा सीटों के अलावा, लखनऊ पूर्व विधानसभा के लिए उपचुनाव हो रहा है। यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा विधायक आशुतोष टंडन गोपालजी के निधन के बाद खाली हुई है। रिनवा ने कहा कि ये 14 लोकसभा क्षेत्र 21 जिलों में लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, बाराबंकी,अयोध्या, गोंडा, बहराइच और बलरामपुर हैं। उन्होंने कहा कि पांचवे चरण में 1.43 पुरुष और 1.27 करोड़ महिलाओं सहित कुल 2.7 करोड़ मतदाता 144 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 17,128 मतदान केंद्रों पर बने 28,688 मतदान बूथों पर मतदान होगा।

दो करोड़ 68 लाख से अधिक मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का करेंगे फैसला
लखनऊ जिले की लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दो करोड़ 68 लाख से अधिक मतदाता इन उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। इस चरण में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' से कांग्रेस ने रायबरेली में गांधी के अलावा अमेठी से केएल शर्मा, बाराबंकी (आरक्षित) से तनुज पुनिया और झांसी से प्रदीप जैन 'आदित्य' को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला लखनऊ मध्य से मौजूदा सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा से है।

ईरानी को टक्‍कर देने के लिए किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी
अमेठी संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं, जिन्होंने 2019 में राहुल गांधी को पराजित कर यह सीट जीती थी। ईरानी को टक्‍कर देने के लिए कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है। कैसरगंज लोकसभा सीट पर मुकाबला पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे भाजपा के करण भूषण सिंह और सपा के भगत राम के बीच है वहीं गोंडा में भाजपा के कीर्ति वर्धन सिंह को सपा की श्रेया वर्मा से टक्कर मिल रही है। फैजाबाद (अयोध्या) में भाजपा के लल्‍लू सिंह का मुकाबला सपा के अवधेश प्रसाद से है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static