UP News: ब्रह्मकुमारी आश्रम में महिला की मौत; फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 04:53 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर ब्रह्मकुमारी आश्रम में एक महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद महिला के परिजनों में कोहराम मचा है। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

PunjabKesari
परिजनों ने लगाए ये आरोप
बता दें कि यह पूरा मामला प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईस्वरीय विश्वविद्यालय है, जहां पर एक महिला का शव बंद कमरे में मिला है। महिला का नाम शिल्पा है। उसकी मौत के बाद परिवार वालों का बुरा हाल है। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि लगातार मृतक को प्रताड़ित किया जा रहा था और अब उसकी हत्या कर दी गई। महिला ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

PunjabKesari
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और शिल्पा की मौत के कारणों का पता लगा रही है। इससे पहले बीते साल नवंबर महीने में आगरा के आश्रम में भी दो सगी बहनों ने फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी।

यह भी पढ़ेंः अमरोहा में भीषण हादसा; पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक और महिला की मौत, मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे दोनों
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static