UPSC 2021 का रिजल्ट घोषित, यूपी की बेटी श्रुति शर्मा ने किया टॉप

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 03:42 PM (IST)

बिजनौर: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आयोग द्वारा जारी अंतिम नतीजों के अनुसार, श्रुति शर्मा (रोल नंबर 0803237) ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया है। यूपीएससी सिविल सर्विसेस फाइनल रिजल्ट के अंतर्गत ऐसे सभी उम्मीदवारों की सूची की गई है जिन्हें अंतिम रूप से नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। इन दोनों ही सूचियों को सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम चरण मुख्य परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण चरण में सम्मिलित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर जारी होने के बाद देख सकते हैं।
PunjabKesari
बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा टॉप करने वाली श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की रहने वाली है। वह अपनी पढ़ाई दिल्ली के जेएनयू से की है। श्रुति इतिहास की छात्रा है। 

ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021 के टॉपर

पहला स्थान - श्रुति शर्मा
दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल
तीसरा स्थान - गामिनी सिंगला
चौथा स्थान - ऐश्वर्य वर्मा
पांचवा स्थान - उत्कर्ष द्विवेदी
छठा स्थान - यक्ष चौधरी
सातवां स्थान - सम्यक एस जैन
आठवां स्थान - इशिता राठी
नौवां स्थान - प्रीतम कुमार
दसवां स्थान - हरकीरत सिंह रंधावा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static