गजबः मर्द के पेट में मिली बच्चेदानी, डॉक्टरों ने कही ये बात

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2019 - 03:07 PM (IST)

हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में चिकित्सा जगत को हैरान करने वाले मामले में एक व्यक्ति के पेट में महिला प्रजनन अंग (बच्चादानी) का पता चला है। दरअसल, हार्निया का ऑपरेशन कराने आए एक 50 साल के व्यक्ति के पेट में डॉक्टरों को महिला प्रजनन अंग ‘बच्चादानी’ नजर आई। डॉक्टरों को इसका पता तब चला जब उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सुरक्षित ऑपरेशन करके उनके पेट में मौजूद महिला अंगों को निकाल दिया है।  

डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा केस उन्होंने पहली बार देखा है। इससे पहले 1939 में इस तरह का रेयरेस्ट केस रिपोर्ट किया गया था। हरदोई जिले के सेठ नवल किशोर उर्मिला देवी चिकित्सालय में भर्ती 50 साल के शरीफ अली का मामला चिकित्सा जगत के इतिहास में अपने आप में अनोखा है। शरीफ पेट में दर्द के कारण हर्निया का ऑपरेशन कराने इस चिकित्सालय के सर्जन डॉक्टर विनीत वर्मा के पास पहुंचे थे।  

हर्निया के ऑपरेशन के दौरान डॉ विनीत वर्मा ने उनके पेट का जब अल्ट्रासाउंड कराया तो डॉक्टर यह देखकर हैरान रह गए कि उनके पेट में महिलाओं की तरह होने वाले अंग मौजूद है। पुरुष के पेट में महिलाओ की बच्चेदानी और टेस्टिस दिखाई पड़े। डॉक्टरों के मुताबिक इसे पर्सिस्टेंट म्युलरियन डक्ट सिंड्रोम नामक बीमारी कहते हैं जो बहुत रेयर बीमारी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static