‘पति साथ में नहीं सोता, दूसरे मर्दों से…’, हनीमून से सीधा थाने पहुंची दुल्हन, बताई ऐसी बाते पुलिस रह गई दंग

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 05:27 PM (IST)

कानपुर: यूपी के कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन रोती बिलखती हुई थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को जो आपबीती सुनाई उसे सुनकर सब दंग रह गए। उसने पुलिस को बताया कि साहब मेरे साथ धोखा हुआ है। मेरे पति ने दहेज के लिए मुझसे शादी की। वो मुझे मारता पीटता है। यहां तक कि साथ में सोता भी नहीं, दूसरे कमरे में सोता है। जब मैंने उसका फोन चेक किया तो पता चला वो समलैंगिक है। उसकी किसी मर्द के साथ अफेयर है। यहां तक कि पति ने एक और बात भी छुपाई कि वो गंजा है। ऐसे में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मामला करनैलगंज थानाक्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक युवती की शादी 29 जनवरी 2024 को लखीमपुर खीरी के युवक से हुई। युवक गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स एनालिसिस्ट है। युवती ने बताया कि उसके माता-पिता ने दहेज के साथ शादी में 20 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन शादी होते ही ससुराल में उसे और ज्यादा दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। युवती ने सारी बात मां को बताई। युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति दूसरे कमरे में सोता था। उसके साथ वो कभी सोया ही नहीं। यह बात उसे बहुत अखरती थी। उसने पति से इसे लेकर कई बार बात भी करनी चाही, लेकिन पति उसकी बात अनसुनी कर देता। फिर एक रात को युवती ने पति का फोन चेक किया।

पीड़िता ने बताया कि पति के WhatsApp चैट खोलने पर उसे पता चला कि पति तो गे है। यानि समलैंगिक। पति का किसी मर्द के साथ अफेयर चल रहा था। उसने जब इस बारे में पति से बात की तो उसने बात को फिर टाल दिया। इसके बाद दोनों हनीमून पर गए तो वहां भी पति का रवैया सही नहीं था। यहां पत्नी को पता चला कि उसके पति के बाल भी नकली हैं। वो विग लगाता है। हनीमून से वापस लौटने पर उसे ससुराल में टॉर्चर किया गया। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने पीड़िता के साथ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static