Watch Viral Video: महिला ने स्कूटर सवार को बालों से पकड़कर घसीटा, फिर की जमकर पिटाई! वीडियो बनाते रहे लोग
punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 04:25 PM (IST)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनोंं एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला की दबंगई देखी गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला एक शख्स को पीट रही है। वो उसके बालों से पकड़कर घसीटते हुए दिखाई दे रही हैं। आसपास भारी संख्या में लोग जमा हुए है और ये सब कुछ देख रहे है। वीडियो भी जमकर शेयर किया जा रहा है।
शख्स को उसकी शर्ट से खींचकर पीट रही महिला
बता दें कि ये मामला नोएडा का है। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला स्कूटर एक्सीडेंट के बाद एक शख्स को उसकी शर्ट पकड़कर घसीटते नजर आ रही हैं। महिला जमीन पर बैठे शख्स को उसकी शर्ट से खींचकर पीट रही है। इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। इन्हीं लोगों में से किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
देखिए वायरल वीडियो...
A woman is seen dragging a man by his hair in Noida after a scooter accident.
— ShoneeKapoor (@ShoneeKapoor) September 25, 2025
Again, bystander are busy making the video. pic.twitter.com/zUksoIdEbn
वीडियो देखकर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे लोग
वीडियो को X पर @ShoneeKapoor नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को जैसे ही लोगों ने देखा तो गुस्से से भड़क गए। लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, घिनौनी हरकत.. सड़क पर किसी को जज या जल्लाद बनने का मौका नहीं मिलता। किसी को बालों से घसीटना बहुत क्रूर और गैरकानूनी है। इसी तरह लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी है।