WhatsApp चलाना इस दुल्हन को पड़ा भारी, दूल्हे ने...

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 02:02 PM (IST)

अमरोहाः आज के दौर में सोशल मीडिया सभी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। जैसे व्हाट्सऐप इसकी सबसे बड़ी उदाहरण है। लेकिन कई बार रोजमर्रा की जिंदगी में ये उपलब्धियां परेशानी भी कड़ी करे देती हैं।  मामला अमरोहा का है। जहां व्हाट्सऐप की वजह से एक लड़की शादी टूट गई।

मामला नौगांव सादत गांव का है। यहां शादी के दिन दुल्हन का परिवार बारात के आने का इंतजार कर रहा था, इस दौरान लड़के वालों का फोन आया कि वह इस शादी को तोड़ रहे हैं। वहीं जब इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि लड़़की ज्यादा समय तक वॉट्सऐप पर चैटिंग करती है। जो उन्हें सही नहीं लगा है।

वहीं शादी टूट जाने के बाद लड़की के पिता ने लड़के वालों पर दहेज का आरोप लगाया। उन्होंने थाने में लड़के वालों को खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कहा कि  उनसे शादी के लिए 65 लाख रुपये दहेज के रूप में मांगे गए थे। लकड़ी वालों ने कहा कि शादी तोड़ने की असल वजह वॉहट्सऐप नहीं बल्कि दहेज है।

इस बारे में एसपी विपिन ताडा ने बताया कि जब लड़के वालों से इस मामले में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि शादी से पहले ही लड़की उनके रिश्तेदारों को मैसेज भेजने लगी थी। जिसके कारण उन्होंने यह शादी कैंसल कर दी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static