अवैध संबंध के चलते पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम

punjabkesari.in Sunday, Nov 12, 2023 - 12:33 PM (IST)

 

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के गांव नानपुर की है। जहां के निवासी अशोक की बीती 10 नवंबर को मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी कड़ी में पुलिस को अशोक की पत्नी के खिलाफ सबूत मिले। जिस पर उन्होंने अशोक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को अपनी बातों से गुमराह करती रही, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

चाय में डालकर दी थी नींद की गोलियां
पूछताछ में आरोपी प्रेमी ने बताया कि अशोक को उनके प्रेम संबंध के बारे में पता चल गया था। उसने अपनी पत्नी का मुझसे मिलना और फोन पर बात करना बंद कर दिया था। इस बात से हम दोनों नाराज थे। इसी के चलते हम दोनों ने मिलकर अशोक को मारने का प्लान बनाया। बीते 10 नवंबर की रात को जब अशोक घर आया तो पत्नी ने चाय दी, जिसमें नींद की गोली थी। चाय पीने के बाद अशोक बेहोश हो गया। इसके बाद हमने
अशोक को कीटनाशक दवाई से भरा इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

क्या कहती है पुलिस?
DCP वेस्ट सोनम कुमार ने बताया कि अशोक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है। आरोपियों ने अशोक को नशीली चाय पिलाने के बाद  कीटनाशक दवा का इंजेक्शन दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने अशोक का गला दबा दिया। उन्होंने बातया कि दोनों आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है। उनकी की निशानदेही पर कीटनाशक दवा, सिरिंज, नींद की गोलियां बरामद कर ली गई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static