बसपा नेता को फंसाने के आरोप में महिला व उसका साथी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Feb 16, 2019 - 02:40 PM (IST)

नोएडाः नोएडा में पूर्व मंत्री व बहुजन समाज पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को ‘‘हनी ट्रैप’’ में फंसाकर बदनाम करने का षड्यंत्र करने के आरोप में शुक्रवार को एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया।  

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को थाना बादलपुर में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व बसपा नेता करतार नागर ने मुकदमा दर्ज कराया था कि एक अज्ञात महिला उनसे फोन तथा व्हाट्सएप पर अश्लील बातें कर रही है। दर्ज शिकायत के अनुसार महिला फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रही है।         

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना बादलपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर एक महिला और उपदेश नागर को गिरफ्तार कर लिया।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static