महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 12 सितंबर से, प्रवेश पत्र वेबसाईट पर जारी

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 04:56 PM (IST)

 

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखनऊ छावनी में जनरल ड्यूटी के रूप में होने वाली महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली में भाग लेने वाली चयनित महिला अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है और यह भर्ती 12 सितम्बर से शुरु होगी। सेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस भर्ती के लिए 25 अप्रैल से 30 जून तक पंजीकृृत महिला अभ्यर्थियों में से 4458 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। यह सभी चयनित महिला अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत लॉग इन से पद पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्रिन्ट कर सकते हैं। प्रवेश पत्र अच्छे कागज और लेजर प्रिन्टर से स्पशष्ट रूप से प्रिन्ट होना चाहिए। इस भर्ती रैली में केवल प्रवेश पत्र धारक अभ्यर्थी ही भाग ले सकेगें।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी के रूप में महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली आगामी 12 सितंबर से 20 सितंबर तक लखनऊ छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं कॉलेज के स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। इस भर्ती रैली में 4458 चयनित महिला अभ्यर्थी जिन्हें प्रवेश पत्र जारी किया गया है वहीं भाग ले सकेगें। प्रवक्ता के अनुसर इस भर्ती रैली के प्रथम चरण में 12 सितंबर से 14 सितंबर तक अभ्यर्थियों की शारीरिक माप,शारीरिक फिटनेश परीक्षण एवं दस्तावेजों की जॉच की जायेगी। इस परीक्षण व जॉंच में सफल अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय परीक्षण किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि फर्जी प्रवेश पत्र पाये जाने पर संबंधित अभ्यर्थी के विरूद्ध कानूनी कारर्वाई की जायेगी एवं उन्हें सिविल पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा। सेना भर्ती के संबंध में लखनऊ में निदेशक भर्ती कर्नल आषुतोश मेहता से संपकर् कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static