Yogi Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार आज, OP राजभर और दारा सिंह चौहान लेंगे मंत्री पद की शपथ

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2024 - 10:21 AM (IST)

Yogi Cabinet Expansion (अश्वनी सिंह): लोकसभा चुनाव से पहले आज योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। आज शाम 5ः00 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। योगी सरकार आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और भाजपा विधायक दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाएगी। इसके अलावा रालोद से दो विधायकों का मंत्री बनना तय है। सभी विधायक आज शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

PunjabKesari
बता दें कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और भाजपा में कुछ समय पहले वापसी करने वाले दारा सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें काफी समय से लगायी जा रही हैं। इसके अलावा हाल ही इंडिया समूह से अलग हुए राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के भी एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिलने के कयास लगाये जा रहे हैं। आज मंत्रिमंडल विस्तार होगा और ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। साथ ही RLD के दो विधायक अनिल, प्रदीप जैसे नाम चर्चा में है। वहीं, बीजेपी के एक से दो विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है।

PunjabKesari
सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज लखनऊ लौट रही है। लखनऊ लौटने के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम प्रस्तावित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे।
 

यह भी पढ़ेंः UP Cabinet Meeting: योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आज यानी मंगलवार को योगी सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। यह बैठक आज सुबह 11ः00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में होगी। बैठक में आज नलकूप उपभोक्ता, कृषिकों को मुफ्त विद्युत आपूर्ति समेत 21 से ज्यादा प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। किसानों को भी बड़ी सौगात मिल सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static