जनता को गालियां देने से काम नहीं चलेगा, गुस्सा शांत कर उनकी रक्षा करें योगी: संजय सिंह

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2020 - 09:43 AM (IST)

लखनऊः आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा कि जनता को गालियां देने से काम नहीं चलेगा। ग़ुस्सा शांत कीजिए और लोगों की रक्षा कीजिए।

सिंह ने शनिवार को कहा ‘‘ अगर ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार पर बोलना नमूनापन है तो आप मुझे नमूना कह सकते हैं। मौर्या, पाल, राजभर, यादव, लोध, कुर्मी, कश्यप, जाटव, सोनकर, वाल्मीकि, जाट, बढ़ई, नाई, विश्वकर्मा, प्रजापति आदि समाज के लोगों के मन में सवाल है कि उनके साथ अन्याय क्यों हो रहा है। अगर इन समाज के लोगों के सवालों को उठाना नमूनापन है तो आप मुझे नमूना कहिए, गिरफ्तार कीजिए, जेल में डाल दीजिए, जो मन में आए वो कीजिए पर मेरे सवालों का जवाब दीजिये।''

उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘‘ योगी जी। आप आम जनता को नमूना कह लीजिए, गाली दे लीजिए। लेकिन बताइए कि आप केवल ठाकुरों के ही काम करते है कीजिये, लेकिन बाक़ी 94 फीसदी जनता कहाँ जाए। ब्राह्मणों पर अत्याचार क्यों। बाक़ी जातियों के ख़लिाफ़ भेदभाव क्यों।'' आप नेता ने कहा ‘‘ टीम 11 फेल हो गयी। आपके दो मन्त्रियों का करोना से दु:खद निधन हो गया। जनता कहां जाए। आपने लोगों को मरने के लिए क्यों छोड़ दिया। दिल्ली में करोना ठीक हो सकता है तो आप कुछ क्यों नहीं करते। बेटियों की रोज़ हत्या और बलात्कार हो रहा। आपको कोई परवाह नहीं। लोग अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए कहाँ जायें।''

उन्होंने कहा ‘‘ योगी जी, जनता को गालियां देने से काम नहीं चलेगा। ग़ुस्सा शांत कीजिए। लोगों की रक्षा कीजिए। उत्तर प्रदेश की जनता को हम इस तरह मरने नहीं देंगे।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static