हनीट्रैप में फंसा युवक: महिला ने दर्ज कराया रेप का केस, पीड़ित बोला- अब मर्डर की दे रही धमकी
punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 08:47 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले के ग्राम पतला खेड़ा में एक युवक ने युवती पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित युवक की मानें तो महिला ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके महिला पुरुष के साथ लिव इन में रहने लगी। आरोप है कि महिला पहले से शादीशुदा थी उसके बावजूद भी झूठा प्रेम का झांसा देकर प्रेमी के साथ रह रही थी। जब युवक ने शादी का दबाव बनाया तो मुकर गई। उसके बाद पीड़ित पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, श्याम भाटी उर्फ अर्जुन चौधरी ग्राम पतला खेड़ा पोस्ट बिलासपुर थाना दनकौर ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर ने बताया मोनिका चपराना पुत्री सुभाष चन्द्र निवासी ग्राम +पोस्ट पांचाली खुर्द थाना जानी खुर्द जिला मेरठ जो कि अभी प्राथमिक विद्यालय बुलाकी पुर ब्लॉक टप्पल जिला अलीगढ़ में सहायक अध्यापक है, उक्त महिला की शादी 13 फरवरी वर्ष 2012 में सदुल्लपुर किठौर मेरठ में हुई थी और मोनिका के अपने ही ट्यूशन टीचर कृष्ण पाल ग्राम पावटी थाना जानी खुर्द जिला मेरठ से अवैध संबंध थे जोकि कुछ समय बाद ही इसके पति परवीन कुमार के सामने उजागर हो गए थे। जिसके बाद से पति पत्नी में अनबन हो गई। मामला बढ़ा तो महिला ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया। पीड़ित की मानें तो महिला और उसके पूर्व पति का विवाद कोर्ट में विचाराधीन है।
दो साल बाद लिव इन में आई महिला
पीड़ित राधे श्याम भाटी उर्फ अर्जुन चौधरी की मानें तो महिला भोली बन कर पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर लिवइन में रहने लगी। तीन साल तक अपने प्रेमी की साथ रही। पीड़ित ने महिला की हर संभव मदद की। इस बीच महिला की सरकार नौकरी लग जाती है। उसके बाद महिला शादी से मुकर जाती है। अब लिवइन में रहने वाले अर्जुन चौधरी को फर्जी केस में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने बताया कि जब उसे उसके पूर्व पति और केस के बारे में जानकारी हुई तो पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन महिला के परिजन नहीं मामने। अब पीड़ित न्याय के लिए इधर- उधर भटक रहा है। पीड़ित ने बताया उसे न्याय नहीं मिला तो सुसाइड कर लेगा।