‘अखिलेश यादव को 2022 में नहीं मिलेगा CM हाउस धुलवाने का मौका’

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2017 - 11:42 AM (IST)

मथुरा: आदित्यनाथ योगी सरकार में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मुख्यमंत्री आवास का 2022 में शुद्धिकरण करवाने वाले अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को इसका मौका नहीं मिलेगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गृह प्रवेश के दौरान कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में गंगाजल एवं गौमूत्र का छिड़काव कराए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा था कि 2022 में उनकी सरकार बनने पर वह भी शुद्घीकरण कराएंगे। अखिलेश की टिप्पणी पर संवाददाताओं के सवाल पर प्रदेश के दुग्ध विकास, धर्मार्थ कार्य, संस्कृति, वक्फ एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नारायण ने कहा कि एेसा सोचना उनकी कोरी कल्पना है।

उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे विश्वास है एेसा मौका शायद उनके जीवन में अब नहीं आएगा। अब जो लोग साफ-सफाई के मायने जानते ही नहीं है। केवल गंदगी में रहते आए हैं। उन्हें इस सफाई का मूल्य पता नहीं है। उन्होंने कहा कि सफाई तो ईश्वर को भी प्यारी है। एेसा हम बचपन से पढ़ते आए हैं। चूंकि उनकी ईश्वर में भी आस्था नहीं है, विश्वास नहीं है। उन्हें जिन चीजों की जानकारी नहीं है। अब उन्हें इनका अध्ययन करना चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static