नविवाहित दंपत्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मृतका के पिता ने लगाया गंभीर आरोप

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 02:30 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा के तिंदवारी क्षेत्र में आज एक दंपत्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मूगूस गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह (29) पत्नी कंचन सिंह (24) के साथ कल रात कमरे में सोने गये थे। सुबह देर होने पर परिजनों ने कमरा नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़ा और दोनों को फांसी पर लटकते पाया। 

मृतक के बड़े भाई बृजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी शादी गत 23 जनवरी को हुई थी। आत्महत्या का कारण खेती में कम पैदावार होना बताया गया है। वहीं कंचन के पिता सहिंगा गांव निवासी राम नरेश ने आरोप लगाया कि दंपत्ति को मार कर फांसी पर लटका दिया गया। 

परगना मजिस्ट्रेट प्रहलाद सिंह ने बताया कि मौके से कोई सोसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static