गर्लफ्रेंड से मिलने गया युवक हुआ हैवानियत का शिकार - न्यूड कर बेरहमी से पीटा, मुंडन कराया; फिर गरम तवे पर बैठाकर मुंह पर किया पेशाब!

punjabkesari.in Friday, Oct 03, 2025 - 12:43 PM (IST)

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक बेहद हैरान करने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक विधवा महिला से मिलने आए युवक के साथ उसके परिजनों ने बर्बरता की सभी हदें पार कर दीं। युवक को पकड़कर पीटा गया, जबरन मुंडन कराया गया और गरम तवे पर बैठाया गया। यही नहीं, उसके चेहरे पर पेशाब तक कर दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

कहां और कब की है घटना?
मिली जानकारी के मुताबिक, मामला मोहम्मदी थाना क्षेत्र के भरीगवां गांव का है। पीड़ित युवक का नाम राजू यादव है। वह एक विधवा महिला से प्रेम करता था, जिसके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। 24-25 सितंबर की रात राजू, महिला के बुलावे पर उसके घर मिलने गया था।

लेकिन फिर क्या हुआ?
जैसे ही राजू महिला के घर पहुंचा, महिला के परिजनों को शक हो गया। उन्होंने राजू को पकड़ लिया और उसके साथ अमानवीय बर्ताव किया। पहले उसे पीटा गया फिर जबर्दस्ती उसका मुंडन करा दिया गया। इसके बाद गरम तवे पर बिठाया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। अंत में, आरोपियों ने उसके चेहरे पर पेशाब तक कर दिया।

वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और वह अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो सामने आते ही इलाके में गुस्सा और सदमे का माहौल है।

पुलिस कार्रवाई
वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में शामिल महिला के परिवार के 5 लोगों की पहचान हुई है सत्येंद्र यादव, पुनीत यादव, जसविंद, जितेंद्र, सुमित यादव। इन सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।मोहम्मदी थाने की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static