कुशीनगर में कृषि विवि से से क्षेत्र का होगा चहुंमुखी विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगार: शाही

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 11:43 PM (IST)

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को कहा कि कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से आस पास के कई जिलों के किसानों को उन्नत खेती और युवाओं को कृषि शिक्षा तथा रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा।
PunjabKesari
आगामी 10 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुशीनगर के मैत्रेय परियोजना की भूमि पर महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से आस पास के कई जिलों के किसानों को उन्नत खेती और युवाओं को कृषि, शिक्षा तथा रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि किसान हमेशा से ही योगी सरकार के एजेंडे में रहा है। मोदी सरकार की गारंटी है कि हम जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका लोकार्पण भी करते हैं।
PunjabKesari
कृषि मंत्री ने जोर देकर कहा कि 10 मार्च को कृषि विश्वविद्यालय का शिलान्यास होगा। दिसंबर में भवन बनकर तैयार हो जाएगा तथा 2026 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों और युवाओं को समर्पित कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से कुशीनगर की जनता में काफी उत्साह का माहौल है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने सभी का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static