OP राजभर और अनिल कुमार को CM ऑफिस से आया फोन, योगी कैबिनेट का कभी भी हो सकता है विस्तार

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2024 - 12:28 PM (IST)

कैबिनेट विस्तार: योगी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम 5 बजे राजभवन में होगा। जिसके लिए OP राजभर, अनिल कुमार और दारा सिंह को CM ऑफिस से आया है और इन सभी को सीएम आवाज बुलाया गया है। विस्तार में तीन नए मंत्रियों को शपथ दिलाया जाना तय बताया जा रहा है। हालांकि दो और मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। 

मुख्यमंत्री ने सुबह कैबिनेट बैठक बुलाई है और मंत्रिमंडल विस्तार शाम को होने की संभावना है। पिछले कई महीनों से प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें चल रही थीं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा एमएलसी दारा सिंह चौहान और आरएलडी से पुरकाजी के एमएलए अनिल कुमार या आरएलडी विधायक दल के नेता राजपाल बालियान मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। राजभर और दारा ओबीसी तो अनिल कुमार दलित और राजपाल बालियान जाट हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static