UP Election: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने किया ऐलान, BJP प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह बलिया से लडे़ंगे चुनाव
punjabkesari.in Saturday, Feb 05, 2022 - 01:48 PM (IST)
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को बलिया विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दी। उधर, लखनऊ की सरोजनी नगर सीट पर इस बार बड़ा बदलाव कर दिया है। पार्टी ने मौजूदा मंत्री और विधायक स्वाति सिंह का टिकट काटकर ईडी के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर राजेश्वर को दे दिया है। स्वाति लंबे समय से इस सीट पर तैयारी कर रहीं थीं। उन्होंने खुद के लिए घर-घर जाकर प्रचार भी शुरू कर दिया था।
मगंलवार को भाजपा ने लखनऊ के सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषण की। इसमें सरोजनी नगर से स्वाति सिंह की जगह पूर्व आईपीएस राजेश्वर सिंह को टिकट दे दिया गया। इसके बाद सबसे पहले स्वाति सिंह के पति ने दयाशंकर सिंह का बयान सामने आया। उन्होंने ट्ववीट कर पार्टी के इस फैसले पर खुशी जाहिर की। लिखा, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 हेतु लखनऊ सहित अन्य जगह के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी हुईं। सभी को बहुत बहुत बधाई।' न्यूज चैनल से बातचीत में भी दयाशंकर ने कहा कि वह पार्टी के सभी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।