लव मैरिज के बाद दहेज उत्पीड़न और अवैध संबंधों का संगीन आरोप! IPS शिवांसु राजपूत पर पत्नी डॉ. कृति सिंह ने दर्ज कराई 41 पन्नों की FIR
punjabkesari.in Saturday, Oct 18, 2025 - 07:27 AM (IST)

Noida News: नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में तैनात कर्नाटक कैडर के IPS अधिकारी शिवांसु राजपूत (बैच 2019) और उनके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अवैध संबंधों के गंभीर आरोप लगे हैं। ये शिकायत खुद उनकी पत्नी डॉ. कृति सिंह ने दर्ज कराई है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने 41 पन्नों की FIR दर्ज की है, जिसमें शिवांसु के माता-पिता, भाई, भाभी समेत कुल 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
शादी में 2 करोड़ रुपए खर्च, फिर भी मिला उत्पीड़न
डॉ. कृति सिंह ने FIR में बताया कि दोनों की लव मैरिज हुई थी और शादी 5 स्टार होटल में बड़े स्तर पर की गई थी। शादी में करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें शादी के बाद मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया गया।
पति पर कई महिलाओं से संबंध रखने का आरोप
शिकायत में सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि IPS अधिकारी शिवांसु राजपूत के कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं। कृति का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया।
ससुराल वालों और दोस्तों पर भी आरोप
FIR में शिवांसु के परिवार के सभी सदस्यों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। इसके साथ ही IPS के कुछ दोस्तों के नाम भी FIR में दर्ज हैं, जिन पर कुछ घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।
पुलिस ने शुरू की जांच
नोएडा पुलिस ने डॉ. कृति सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
क्या हैं मुख्य आरोप?
- दहेज की मांग और उत्पीड़न
- शारीरिक व मानसिक हिंसा
- शादी के बाद कई महिलाओं से अवैध संबंध
- ससुराल के सभी सदस्यों की प्रताड़ना में भूमिका
- IPS के दोस्तों की कथित संलिप्तता