Plane Ka Video Viral: प्लेन में पैर फैलाकर सो रहा था शख्स, चतुर लड़कियों ने कर दिया कांड...नींद खुली तो शर्म से हो गया लाल
punjabkesari.in Friday, Oct 17, 2025 - 02:35 PM (IST)

Plane Ka Video Viral: इन दिनों सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है और आए दिन कोई न कोई ऐसी वीडियो वायरल हो जाती है जो लोगों का भरपूर मनोरंज कराती है। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि एक यात्री अपनी सीट पर बैठा है और अपने पैर सामने वाली सीट के ऊपर रख देता है। यह नजारा प्लेन में मौजूद अन्य यात्रियों को असहज करता है। फिलहाल यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विस्तार से जानिए प्लेन की पूरी घटना
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति प्लेन ऐसे बैठा है जैसे उसके घर का सोफा है। सामने वाली सीट पर पैर फेंक कर आराम से बैठा था। जो कि न केवल असभ्य है, बल्कि अन्य यात्रियों के लिए भी असुविधाजनक है। मालूम होता है कि उसे कई बार मना करने के बावजूद वह अपनी हरकत से बाज नहीं आता। उसकी इस हरकत से आसपास बैठे लोग खासे नाराज दिखते हैं, लेकिन वह बेपरवाह बना रहता है। यही बात कुछ लड़कियों को मजेदार सबक सिखाने का आइडिया देती है।
नेल पॉलिश से चखाया से सिखाया सबक
इस वायरल वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि आगे सीट पर पैर फेंकने वाला बंदा जैसे ही नींद में सो जाता है तो कुछ लड़कियां अपनी चतुराई दिखाते हुए नेल पॉलिश निकालती हैं, और उसके दोनों पैरों के अंगूठों पर रंग लगा देती हैं। जब यात्री की नींद खुलती है, तो वह अपने रंग-बिरंगे अंगूठों को देखकर हैरान रह जाता है। प्लेन में मौजूद बाकी यात्री इस नजारे को देखकर हंसने लगते हैं, और वह यात्री हंसी का पात्र बन जाता है।