एक ही फंदे से लटककर पति-पत्नी ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 01:42 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लटककर आत्महत्या ली। परिजनों को तब तब पता चला जब काफी देर तक उनका दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए दरवाजे को किसी तरह से तोड़ा तो पति-पत्नी के शव फंदे लटके हुए थे। यह दृश्य को देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में दोनों की शादी हुई थी। फिलहाल आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

बता दें कि सचिन पुत्र राकेश पत्थर का कारीगर है और इन दिनों भाइयों के साथ गाजियाबाद में काम कर रहा था। सचिन की क्रांति से चार महीने पहले शादी हुई थी। क्रांति की बहन की शादी भी इसी घर में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सचिन गाजियाबाद में काम करने चला गया। शुक्रवार रात को पति-पत्नी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह देर तक जब वे नहीं जागे तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मां और भाभी  किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए गांव में रह रहे अन्य लोगों को सूचित किया। इस पर दरवाजे को तोडा गया तो देखा दोनों फंदे से लटे हुए पड़े थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ममले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static