''आई लव मोहम्मद''… प्रदर्शनकारियों पर पथराव का आरोप, भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां… हिरासत में कई आरोपी

punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 06:09 PM (IST)

बरेली: जिले में शुक्रवार दोपहर की नमाज के बाद मौलाना तौकीर रजा खान नेतृत्व में इस्लामिया ग्राउंड पर जुटी भीड़ ने 'आई लव मोहम्मद' के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। देखते ही देखते हालात बेकाबू होने लगे। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई तनातनी ने पूरे शहर को दहशत में डाल दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। जिससे भीड़ तितर बितर हुई। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शन कारियो को हिरासत में ले लिया है।

आप को बता दें कि मौलाना तौकीर रजा खान ने ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया था, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार दोपहर से स्थानीय इस्लामिया कॉलेज ग्राउंड पर इकट्ठा हुए। शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण दिखा, लेकिन अचानक माहौल गरमा गया। नारेबाजी और धक्का-मुक्की बीच पुलिस ने जब भीड़ को काबू में करने की कोशिश की तो हालात और बिगड़ गए। हालात नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठियां बरसते ही भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। 

हालात बिगड़ने से पहले पुलिस ने लिए ऐक्शन
इससे शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। हालात बिगड़ने की खबर लगते ही प्रशासन सतकर् हो गया और पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जगह-जगह पुलिस की तैनाती के साथ ही अधिकारियों ने हालात पर नजर रखनी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि प्रदर्शन में भीड़ अचानक आक्रोशित हो उठी।

उपद्रव को लेकर IG अजय साहनी का बयान
उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए बताया मौके पर हालात सामान्य है। आई लव मोहम्मद के नाम पर किसी को कानून को हाथ लेने नहीं दिया जाएगा। जो भी कानून को हाथ में लेने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ विधिक कार्यवाई।

एसएसपी अनुराग आर्य बोले- स्थिति नियंत्रण में
इस बीच एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने कहा है स्थिति नियंत्रण में है। बिना किसी अनुमति आयोजन किया जा रहा था। जिले में धारा 163 लागू है, इसलिए बिना अनुमति के कोई भी प्रदर्शन नहीं किया जा सकता।  उसके बावजूद भी लोगों ने प्रदर्शन किया। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static