Video: ''आई लव मोहम्मद'' विवाद पर बवाल; मौलाना तौकीर रजा नजरबंद, सैकड़ों लोग ने की तोड़फोड़...पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज

punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 05:09 PM (IST)

बरेली: 'आई लव मोहम्मद' विवाद अब दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बरेली में जुमे पर इसी को लेकर 3 जगहों पर बवाल हो गया। सैकड़ों की संख्या में लोग पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे और हंगामा करने लगे। इसी दौरान भीड़ ने पथराव कर दिया और तोड़फोड़ करने लगे। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे भगदड़ मच गई। वहीं, मौलाना तौकीर रजा को नजरबंद कर दिया गया। 

दरअसल, मौलाना तौकीर रजा ने मुस्लिमों से शहर के इस्लामिया ग्राउंड में प्रदर्शन करने की अपील की थी। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मौलाना तौकीर रजा समर्थक कलेक्ट्रेट में जुटे हुए थे। सभी अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे थे, तभी भीड़ से किसी ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, भीड़ को रोका गया। इस पर भीड़ ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। धार्मिक नारे लगाए और उग्र हो गए। पथराव शुरू कर दिया। छतों से भी पत्थर फेंके। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया। बारादरी और प्रेमनगर क्षेत्र में भी बवाल हुआ है। पुलिस ने शहर में बाजार बंद कराए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static