मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद बरेली में इतने दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद, बरेली बवाल में बड़ा एकशन

punjabkesari.in Saturday, Sep 27, 2025 - 06:13 PM (IST)

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश दिया है। प्रशासन का कहना है कि जिले में माहौल बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। इस फैसले से शहर में इंटरनेट से जुड़ी सभी गतिविधियां प्रभावित होंगी, जिसमें मोबाइल डेटा, ब्रॉडबैंड और अन्य इंटरनेट सेवाएं शामिल हैं। 

BSNL के GM ने की पुष्टी 
बीएसएनएल क्षेत्रीय कार्यालय के जीएम पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हुआ है, वह सही है। हमारे पास आधिकारिक पत्र आ गया है। प्रशासन के आदेश के अनुसार सभी इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियों ने अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही प्रशासन अनुमति देगा, सेवाएं पुनः शुरू कर दी जाएंगी।

क्यों उठाया गया ये कदम?
अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अफवाहें फैलने की आशंका थी, जो स्थिति को और तनावपूर्ण बना सकती थीं। इसलिए इंटरनेट बंद करने का निर्णय लिया गया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static