जौनपुर में बेखौफ बदमाश:  बंदूक की नोक पर 2 महिलाओं को बंधक बना किया दुष्कर्म, नकदी व आभूषण लूट हुए फरार

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 02:57 PM (IST)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर के केराकत इलाके के रामपुर भौरा गांव में बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार की रात असलहाधारी दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर दो महिलाओं को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया और नकदी व आभूषण लूट फरार हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां कहा कि रामपुर भौरा गांव में एक युवती का भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुम्बई रहता है। बस्ती से सौ मीटर की दूरी पर बने घर की रखवाली के लिए उसकी छोटी दिव्यांग अविवाहित बहन रहती है। अकेली होने पर रात में वह रिश्ते में भाभी को साथ रहने के लिए अक्सर बुला लेती है। रात दोनों साथ सोई थी। लगभग 12 बजे दो बदमाश घर के पीछे पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर नीचे कमरे में आ गए और असलहे के बल पर दोनों महिलाओं को जगाकर दोनों को कपड़े और रस्सी से बांधकर आंगन में फेंक दिया और घर में लूटपाट शुरू की, इसके बाद दोनों के साथ दुष्कर्म कर भाग गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की।

पीड़ितों के अनुसार बदमाशो ने घर की आलमारी में रखा गया सोने का हार, चेन, दो अंगूठी, चार कंगन, चांदी की पैजनी व दो हजार रुपये लूट ले गए। जाते-जाते बदमाश एक महिला के शरीर से टप्स, मंगलसूत्र, पायल भी उतार लिया और जान से मार डालने की धमकी देकर भाग गए। वहीं घटना की सूचना पर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार क्षेत्राधिकारी केराकत सहित प्रभारी निरीक्षक भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static