Mob Lynching: दहशत के साए में तस्लीम का परिवार, सरकार से लगाई न्याय की गुहार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 25, 2021 - 04:13 PM (IST)

हरदोई: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक मॉब लिंचिंग के मामले तूल पकड़ लिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के बिराइचमऊ गांव के रहने वाले युवक तस्लीम को बच्ची से छेड़खानी का आरोप लगाकर इंदौर में भीड़ ने जमकर पीटा। जिसके बाद से तस्लीम का परिवार दहशत में है। परिवार ने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। परिवार अब सरकार की तरफ न्याय की उम्मीद लगाई बैठा है। 

बता दें कि बिराइच मऊ गांव के करीब 30 लड़के हैं, जो चूड़ियों की फेरी का काम करते हैं। बिराइच मऊ का तस्लीम 5 बच्चों का पिता है। छोटे-छोटे बच्चे व पत्नी और मां सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। मां और पत्नी का यही मानना है कि उसका बेटा और पति किसी तरीके से हरदोई वापस आ जाए। पिता मोहर अली बताते हैं कि गांव में कई लोगों के आधार कार्ड दो नामों से बने हैं। तस्लीम का आधार कार्ड भी असलीन और तसलीम नाम से दो आधार कार्ड बने हुए हैं। जाहिर है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते दोबारा आधार कार्ड बनते हैं और भुगतते पीड़ित हैं। इस घटना की जानकारी जब उन्हें मिली तो वह अपने साथियों के साथ वहां जा रहे हैं।

बता दें कि इंदौर में चूड़ी बेचने वाले तस्लीम को पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। तस्लीम के खिलाफ केस 13 साल की नाबालिग की शिकायत दर्ज करके बताया था कि चूड़ी वाले ने उसे बुरी नीयत से छुआ और हाथ पकड़ा था। इसके बाद जब वो चीखी, तो भीतर से मां आई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तस्लीम की पिटाई की थी। घटना का VIDEO वायरल होने के बाद एक समुदाय के लोगों ने थाने को घेर लिया था और पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static