Raebareli News: गंगा नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत, गोताखोरों की मदद से बाहर निकाले गए शव

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2024 - 01:43 AM (IST)

Raebareli News: उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के सरेनी इलाके में बुधवार सुबह गंगा नदी में डूब कर भाई बहन की मौत हो गई। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
PunjabKesari
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह रामनरेश पासी का पुत्र राज (10) और बेटी गुड़िया (13) रालपुर के समीप गंगा नदी के किनारे तरबूज तोड़ने गए थे। तरबूज तोड़ते-तोड़ते वे दोनों नदी में फिसल गए और नदी के तल में पहुंच कर बहाव में बह गए। आस-पास के लोगों ने दोनों को नदी में गिरते देखा तो तुरंत ही हड़कंप मच गया। तत्काल ही पुलिस को सूचित किया गया साथ ही दोनों को तलाशने की भी कोशिश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

नहाते वक्त पैर फिसलने से दोनों गहराई में चले गए और नदी में डूब गए। भाई-बहन जब घर नहीं पहुंचे तो मां सीमा देवी ने खोजबीन शुरू की। घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने गोताखोरों के माध्यम से नदी में भाई-बहन की खोजबीन कराई। इसी बीच गोताखोर भी आ गए और काफी मशक्कत के बाद पहले गुड़िया का शव बरामद हुआ फिर राज का शव मिला। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static