राजभर का बड़ा बयान- 'चंद्रशेखर से बात हो रही, वो आ सकते हैं, हमारा कुनबा अभी और बढ़ेगा'

punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 05:08 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, तो वहीं बीजेपी में मंत्री और विधायकों सहित कई नेताओं के इस्तीफों की झड़ी लग गई है। इस बीच सपा के साथ गठबंधन करने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान सामने आया है। उनका दावा है कि ​अभी यह कुनबा और बड़ा हो सकता है। इसमें भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के जुड़ने की संभावना अभी भी बनी हुई है। 

एक निजी समाचार पत्र से इंटरव्यू के दौरान राजभर से पूछा गया कि अखिलेश यादव के साथ लंबी बातचीत के बाद सीटों पर सहमति कितनी बनी? क्या रहा पूरे दिन? इस पर राजभर ने जवाब में कहा कि गठबंधन में जितने दल शामिल हैं। सभी राष्ट्रीय अध्यक्षों को बुलाया गया था। सबसे सुझाव लिया गया है। चुनाव आयोग ने जो डिजीटल सिस्टम अपनाया है, उसमें किसके - किसके पास क्या - क्या है। उसका कैसे उपयोग किया जाए। इसको लेकर चर्चा हुई। चर्चा के बाद यह निर्णय हुआ कि हम लोग जिसका जहां - जहां जनाधार है, वहां वोटर 1 यह मैसेज पहुंचाने का काम करेगा कि हम सरकार बनते ही जाती वार जनगणना करेंगे।

अगला सवाल में पूछा-  सीटों पर कोई बात नहीं हुई क्या ?
जवाब: गांव में सरकार बनाने के बाद 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। हम सामाजिक नया समिति की रिपोर्ट को लागू करेंगे।

सवाल : कितने सीट पर लड़ रहे चुनाव?
जवाब : फिर मुस्कराते हुए...गरीबों का इलाज फ्री में करेंगे। योगी-मोदी को ललका साड़ से छुटकारा दिला कर रहेंगे। हमारा मोर्चा 403 सीट पर चुनाव लड़ रहा है। चरणबद्ध तरीके से सूची जारी होगी। जिसका प्रभाव जिस इलाके में है, उसकी सूची जारी होगी। गुरुवार शाम या शुक्रवार तक दो राउंड की सूची जारी कर दी जाएगी। हमारा चौथा चरण के बाद है। हम उसी चरण के अनुसार सीट बताते जाएंगे।

सवाल : आप लोग अक्सर आरोप लगाते आए हैं कि कांग्रेस में परिवारवाद है?
जवाब : जिसके पास परिवार नहीं होगा वह परिवार के बारे में क्या सोचेगा। राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप नहीं लग सकता है। अमित शाह का बेटा बीसीसीआई का महासचिव है। वहां आरोप नहीं लगेगा, क्योंकि वहां आरोप लगाने पर व्यक्ति जेल में होगा।

सवाल : यूथ जो परिवार के बाहर से आता है, उसको पहले मौका नहीं मिलता है?
जवाब : पिछली बार के समझौते में जितनी सीट मिली उसको उठाकर देख लीजिए। 8 सीटें मिलीं। हमने सबको टिकट दिया। सोनकर लड़ा, ठाकुर लड़ा, दलित लड़ा और राजभर लड़ा। जितने भी लोग लड़े सब यूथ थे। गठबंधन में भी इस बार यूथ को भरपूर मौका मिलेगा।

सवाल : आप लोग कितनी सीट महिलाओं को दे रहे हैं?
जवाब : देखिए... 40 ही क्यों वह 50% टिकट महिलाओं को देने की बात क्यों नहीं करती। आधी आबादी महिलाओं की है। फिर 50 की बात क्यों नहीं करती है।

सवाल : ओवैसी और चंद्रशेखर दो ही बच गए हैं, वह गठबंधन में नहीं आए हैं?
जवाब : हमने अखिलेश यादव से चंद्रशेखर के विषय में बात किया है। उन्होंने हमसे कहा है कि देखो बात कर लो। वह कौन - कौन सी सीट लड़ना चाहते है। आरएलडी उस इलाके में सक्रिय है, ऐसे में उसके हिसाब से देख लेना। कोई दिक्कत नहीं है। हमने सबसे कहा कि 100 सीट लड़कर एक भी न जीते और 10 लड़कर सभी जीत जाए तो यह बेहतर है।

सवाल : घोसी से मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी चुनाव लड़ते है। चर्चा है कि वह आपकी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे?
जवाब : जोर से हंसते हुए राजा को पता नहीं...सब धन बांट लिए। अभी तो हमको खुद ही नहीं पता है। ऐसे में हम कैसे बता दे।

सवाल : टिकटों वाला आप ने कुछ बताया नहीं...चौथ से सातवें चरण तक सुभासपा कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी?
जवाब : हमने बताया तो चरणबद्ध तरीके से घोषणा हो रही है। अब गिनती भी उसी आधार पर होगी। 1 ही दिन नहीं बताएंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static