प्रेम विवाह करने वाली साक्षी मिश्रा बोली- IAS बनकर पापा को करूंगी फोन

punjabkesari.in Wednesday, Jan 08, 2020 - 01:40 PM (IST)

बरेलीः अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने के बाद सुर्खियों में आई बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा अब संघ लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.) की तैयारियों में जुटी है। साक्षी मिश्रा ने कहा कि मेरे पापा की सबसे बड़ी तमन्ना थी कि उनकी बेटी आई.ए.एस. बनकर देश की सेवा करे।

उसने बताया कि शादी के बाद पापा बहुत नाराज हैं।साक्षी ने बताया कि वो दिल्ली के एक निजी कोङ्क्षचग इंस्टीच्यूट में एडमिशन लेकर जल्द इसकी तैयारी शुरू करने वाली है। उसने कहा कि अब वह आई.ए.एस. या पी.सी.एस. की परीक्षा पास करके ही पापा को फोन करेगी। उन्होंने दावा किया इसके बाद पापा बहुत खुश होंगे और मेरी गलती (प्रेम विवाह) को माफ कर देंगे।

साक्षी के मुताबिक, अजितेश का परिवार उनका बेटी की तरह खयाल रखता है लेकिन अपने परिवार की याद आती है क्योंकि जन्म से लेकर शादी तक का समय कम नहीं होता। साक्षी ने कहा कि वह अपने भाई विक्की को सबसे ज्यादा याद करती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static